ईद की छुट्टी से लौट रहे लोगों पर हमला, 31 मौत

नाइजीरिया। नाइजीरिया में आतंक के कहर का पर्याय बन चुके बोको हरम ने ईद की छुट्टी से लौट रहे लोगो पर हमला करके कम से कम 31 लोगो को मौत के घाट उतार दिया है।

जानकारी के मुताबिक बोको हरम के जिहादियों ने दो आत्मघाती बम विस्फोट करके 31 लोगों को मार डाला है। बताया गया है कि दम्बोआ में बीती रात दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किया गया जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये है। ये सभी लोग ईद उल फित्र की छुट्टियां मना कर लौट रहे थे। मरने वाले लोगों की संख्या बढ भी सकता है। क्योंकि, घायलों में कई ऐसे लोग हैं, जिनके बचने की संभावना बहुत ही कम है।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply