About Us

“KKN लाइव” एक डिजिटल हिंदी न्यूज चैनल और समाचार वेबसाइट है। यह “KKN मीडिया ग्रुप” का एक फ्लैगशिप ब्रांड है, जो विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष हिंदी न्यूज एवं वीडियो विश्लेषण अपने समर्पित पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाती है। हम अन्य साइटों की तुलना में विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराते है। हमारी प्रतिबद्ध संपादकीय टीम हमेशा आपको विशेष और विस्तृत कंटेंट देने कर प्रयास करती है। साथ ही यहां, दुनिया भर में रहने वाले हिन्दी भाषी लोगों को अपने भाषा मे हजारों खबरें देखने व पढ़ने को मिल जाती है। हमारी यह साइट हमेशा अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी जानकारी तत्काल आप तक पहुंच सके।

क्या है हमारी खासियत ?

KKN लाइव…यानी, सिर्फ खबर नहीं…बल्कि, खबरों की खबर। लीक से हट कर खबर। यानी, गांव की सरोकार से जुड़ी खबर।आम आदमी की खबर। महिलाओं की खबर, किसानो की खबर और गांव की अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबर। खबर, सिर्फ वही नहीं, जो विशेषज्ञ बतातें हैं। बल्कि, खबर वह भी, जो उसके भुक्तभोगी बतातें हैं। बहुत सुन लिया जानकारो की बात, अब अमल करने वालों की सुनिए। बहुत सुन लिया, नेताजी को। अब मतदाता की सुनिए। सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद लेकर आये हैं। पटना और दिल्ली सहित बड़े-बड़े शहरो में बनने वाली खबरो को आपके गांव में बनाने आये हैं। हौसले की पंख पर सवार होकर सूचना की दिशा को बदलने आये हैं। युवाओं का हौसला, महिलाओं की उड़ान और बुजुर्गो की उम्मीद बनने आये हैं। प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर सटीक और सपाट विश्लेषण से भरोसा कायम करने आयें हैं। गांव की आवाज को देश और दुनिया की बुलंदियों पर पहुंचाने आये हैं। समाजिक सरोकार, कृषि क्षेत्र की समस्या और रोजगार की तलाश मे भटकने वालों की दर्दे दास्तान ही नहीं, बल्कि, उसकी बुलंद आवाज लेकर आये हैं।

हम दिखाते है, स्थानीय निकाय की हकीकत। गांव में सुशासन की हकीकत और ग्राउंड जीरो पर मौजूद प्रशासन की हकीकत। बाढ़ से तबाह हुई व्यवस्था की हकीकत और सुखाड़ की मार झेल रहें बेमुकुट गोपाल की हकीकत। क्योंकि, हम खुद रहते हैं, इनके बीच। हमारा प्रधान कार्यालय है, इनके बीच और हमारे कामकाज का पूरा सेटअप मौजूद है, इन्हीं के बीच। कोयल की कुहू-कुहू से, डीजे की शोर तक। हवा की सर-सराहट से, मोटर की फर्राहट तक और आदर की उत्कृष्ट परंपरा से, सियासत की नफरत तक। हर एक बदलाव पर होती है हमारी नजर! फूस की झोपड़ी से, आलीशान कोठे तक। टीमटीमाती दीये की लौ से, एलईडी की दुधिया रौशनी तक और दिलो को जोड़ने वाली सांस्कृतिक आयोजनो से लेकर, जेहन में बिष भरने वाले जमात तक…। हम करते हैं, बेबाक और सटीक विश्लेषण। हमे किसी टीआरपी और रीडरशिप की चिंता नहीं है। क्योंकि, खबर लिखना, हमारा शौक है। आपसे जुड़ कर रहना, हमारा शौक है और आपकी आवाज को बुलंदियों की मुकाम पर पहुंचाना भी हमारा शौक है। हमारी कमाई…सिर्फ और सिर्फ आपका स्नेह है। आपका साथ ही, हमारा संबल है और आपका आशीर्वाद…हमारे लिए ऊर्जा है, जिसके बल पर हमने इस काफिले को मुकाम देने की ठानी है। तो देर किस बात की? भरोसे के साथ हम से जुड़िए और पढ़ते रहिए KKN लाइव।

हमारी लीडरशिप टीम :

हमारे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर सटीक सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने के लिए हमारी टीम साल के 365 दिन काम करती है, भारत के लगभग हर हिस्‍से में हमारे वालंटियर पत्रकार आप तक खबर पहुंचाने के लिए तैनात हैं, पटना और दिल्ली सहित बड़े-बड़े शहरो से इतर हमने मुजफ्फरपुर के एक गाॅंव में अपना ब्यूरो सेटअप किया है ताकी ग्राउंड जीरो पर रहकर और रात-दिन काम कर के हम आपके लिये सटीक ख़बरें जुटा सके।

“वालंटियर पत्रकार के रूप मे हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें” 

Kaushlendra Jha
कौशलेन्द्र झा

कौशलेन्द्र झा “KKN लाइव” के संस्थापक संपादक और “KKN मीडिया ग्रुप” के चेयरपर्सन है। राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षो से काम करने का अनुभव है। वर्ष 1990 से 1994 तक उत्तर बिहार के प्रमुख हिन्दी दैनिक ‘प्रात:कमल’ और वर्ष 1995 से आज तक यानी 25 वर्ष से अधिक समय तक भारत के प्रमुख हिन्दी दैनिक “हिन्दुस्तान” के लिए पत्रकारिता करने का लम्बा अनुभव रहा है। इस बीच वर्ष 2009 से 2011 तक “ईटीवी” बिहार झारखंड में काम कर चुकें हैं। इसी प्रकार “अनुभवी आंखें” सहित कई अन्य पत्र- पत्रिका में लिखने का लम्बा अनुभव रहा है। समाजिक कार्यो से भी इनका गहरा जुड़ाव रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (भारत) के साथ वर्ष 2004 में जुड़े। वर्ष 2009 तक बिहार (मीडिया प्रकोष्ठ) प्रदेश सचिव और वर्ष 2009 के बाद आज तक बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर रहेंं है। इस अवधि में संघ के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा वर्ष 2011 में  “मानवधिकार मीडिया रत्न” से सम्मानित किया गया, इससे पहले बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त एक समाजिक संस्था ‘किसान मजदूर संघ’ से जुड़ कर वर्ष 1987 से 1991 तक समाज सेवा का काम करने का अनुभव रहा है। इस बीच भारत सरकार के “केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड” से जुड़ कर वर्ष 1988 से 2011 तक उत्तर बिहार के आधा दर्जन जिला के ग्रामीण क्षेत्र के असंगठित मजदूर के बीच शैक्षणिक और समाजिक कार्य का लम्बा अनुभव है, जो आज पत्रकारिता के काम आ रहा है।

राहुल कुमार

राहुल कुमार “KKN लाइव” के मैनेजमेंट टीम से जुड़े है, फाइनेंस और एनालिटिक्स डिपार्ट्मन्ट को हेड करते है। वर्ष 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर करने के बाद नोएडा में एक मल्टी नेशनल कंपनी मे “मार्केट रिसर्च एनालिस्ट” के रूप में काम करने का लंबा अनुभव रखते है। 

Krishna Madhaw Singh KKN
कृष्णमाधव सिंह

कृष्णमाधव सिंह “KKN लाइव” के पब्लिक रिलेशन्स को देखते हैं और “KKN मीडिया ग्रुप” के पब्लिक रिलेशन्स, एग्जीक्यूटिव हेड है। इन्होंने अंग्रेजी मे स्नातक की डिग्री लेने के बाद वर्ष 1988 में दिल्ली के एक मीडिया कंपनी से जुड़ कर वर्ष 1990 तक पब्लिक रिलेशन डिपार्ट्मन्ट में काम किया, इसके बाद झारखंड के देवघर में होटल प्रबंधक के काम से जुड़े और वर्ष 2017 में “दैनिक भास्कर” से जुड़ कर पब्लिक रिलेशन का प्रयाप्त अनुभव रखतें है। इसके अतिरिक्त पिछले 20 वर्षो से समाजिक कार्य के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है।

Neeraj Kumar Singh
नीरज कुमार सिंह

नीरज कुमार सिंह (एल.एल.बी) “KKN लाइव” के कानूनी मामलों को देखते हैं और “KKN मीडिया ग्रुप” के लीगल एडवाइजर है। वर्ष 2002 में किसान क्लव की स्थापना की और लम्बे समय तक किसानो के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहें। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (भारत) के साथ वर्ष 2012 में जुड़े और बिहार विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के रूप में काम किया। बिहार के मुजफ्फरपुर बार एसोसियशन में कार्यकारणी सदस्य रह चुकें है और वर्तमान में सीनियर एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस करतें है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2011 से पंचायती राज व्यवस्था में न्याय मित्र के पद पर रहते हुए जरुरतमंदो को कानूनी सलाह देते रहें है।

 

“टीम के और लोगों के बारे मे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें”  

 

हमारे सेगमेंट्स :