शारीरिक रूप से कमजोर होने लगी महिलाएं

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट से हुआ खुलाशा

बिहार सहित झारखंड और यूपी की महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर होती जा रही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में इसका चौका देने वाला खुलाशा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां की महिलाओं की कद-काठी बेहद कमजोर होती जा रही है। बिहार में ऐसी महिलाओं की संख्या 30 फीसदी है, वही झारखंड में 31.5 फीसदी और यूपी में 25.3 फीसदी महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर बतायी जा रही है। दूसरी ओर देश के उत्तरपूर्वी राज्यों में महिलाओं की सेहत अपेक्षकृत बेहतर बतायी गई है।
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, दादरा नागर हवेली, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और असम में एक चौथाई से अधिक महिलाओं का वजन औसत से कम है। यूपी में लगभग ढाई करोड़ महिलाएं कुपोषण का शिकार हैं। झारखंड के बाद बिहार की हालत देश में सबसे खराब है। यहां 30.4 फीसदी महिलाओं का वजन और लंबाई मानक के अनुरूप नही है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, मेघालय, नई दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर व केरल की महिलाओ का स्वास्थ्य बेहतर बताया गया है। वही, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में रहने वाली महिलाएं शारीरिक रूप से औसत बतायी गई है।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply