Society

हुनरमंद फनकारो से भरा है बिहार का एक जेल

पटना। बिहार का ऐसा जेल, जिसमें अपने संगीन गुनाहों की सजा काट रहे कुछ कैदी ऐसे भी हैं जिनकी प्रतिभा का हर कोई कायल है। इनमें कोई गीतकार है, तो कोई संगीतकार। हालांकि, इनकी इस छुपी हुई प्रतिभा के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है इसलिए अब तक इन्हें पहचान नहीं मिली है।

कहतें हैं कि पटना के आदर्श केंद्रीय कारागार बेऊर जेल में गंभीर अपराधों के लिए सजा काट रहे कुछ कैदी ऐसे भी है, जिनके बारे में पता चलने पर जेल प्रशासन भी हैरान है। जानकारी के मुताबिक जेल के संगीत विद्यालय में एक से बढ़ कर एक सिंगर और म्यूजिशियन्स हैं। अपनी मधुर आवाज और गानों से किसी का भी मन मोह लेने की महारत रखने वाले ये कैदी बेहद ही खुंखार अपराधी भी है। गीत-संगीत के अपने हुनर को तराशने के लिए ये कैदी रोजाना समय-समय पर रियाज भी करते हैं। इनमें कई कैदी ऐसे भी हैं, जिनमें से कोई जगजीत सिंह, पंकज उदास और गुलाम अली की गजलों से जेल में समां बांध देते हैं।
इन्हीं कैदियों में से एक हैं पटना के रहने वाले पंकज। हत्या के मामले में जेल में बंद पंकज के डर से कभी लोग घर से निकलने से भी डरते थे। लेकिन अब वह मोहम्मद रफी की तरह अपनी सुरीली आवाज में गाना गाते हैं तो जेल के तमाम कैदी टकटकी लगाए उन्हें देखते रह जाते हैं। वहीं, अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद एक कैदी मुकेश कुमार जब भोजपुरी में गाना गाता है तो हर कोई देखता रह जाता है। खाली वक्त में वो बांसुरी भी बजाता है।
इसी तरह नेपाल में रेडियो जॉकी रहे गजेंद्र शर्मा भोजपुरी के अच्छे गायक हैं। गजेंद्र के गानों की सीडी और कैसेट्स भी आपको आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन, फिलहाल वह भी बेऊर जेल में अपने गुनाह की सजा काट रहा है। यही नहीं, मुकेश कुमार को पसंद करने वाले कैदी सुधीर जब उन्हीं की आवाज में गाने लगते हैं तो जेल का वातावरण संगीतमय हो जाता है।

This post was published on मार्च 1, 2018 17:13

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

क्या है मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार की एक दिन की आमदनी

https://youtu.be/K3fZJ6hd7Xs क्या है मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार की एक दिन की आमदनी... Read More

अप्रैल 28, 2024
  • Videos

कोठे वाले को हीं PM Awas Yojna का लाभ मिलता है

कोठे वाले को हीं PM Awas Yojna का लाभ मिलता है... https://youtu.be/Gn4NXnxdxK8 Read More

अप्रैल 27, 2024
  • Videos

Bihar में वैश्य समाज किसके साथ…वैश्य नेता Bhupal Bharti ने किया चौकाने वाला खुलाशा

किसी को बोरे- बोरे नून और किसी को बोरने के लिए भी नहीं है, नून...।… Read More

अप्रैल 25, 2024
  • Videos

क्या पूर्णिया से सेट होगा सीमांचल का समीकरण…

बिहार के सीमांचल में समाजवादियों का दुखता हुआ नब्ज क्या है। मुस्लिम बाहुल सीमांचल में… Read More

अप्रैल 24, 2024
  • Politics

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद क्यों बन गया है हॉट सीट KKN न्यूज ब्यूरो। हैदराबाद को हॉट सीट बनाने… Read More

अप्रैल 24, 2024
  • Videos

बोलने का ढंग Laloo Yadav दिए लेकिन राजनीतिक अधिकार Nitish Kumar दिये

चुनाव के उत्साह के बारे में लोगों के आवाज सुनें। लालू यादव के करिश्माई भाषण… Read More

अप्रैल 24, 2024