मुजफ्फरपुर। जिस पुलिस के जिम्मे शराब के कारोबार की रोकथाम का जिम्मा है। जब, वही शराब बेचने के लिए दुकानदार को उसकाने लगे तो शराबबंदी कानून का माखैल बन जाना तय हो जाता है। आज मीनापुर थाना के बहबल बाजार चौक पर यही नजारा देखने को मिला। हालांकि, दुकानदार राजदेव सहनी के लिखित बयान के आधार पर थाना अध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने आरोपित होमगार्ड जवान सह थाना के जीप चालक को लाइन में भेजने की अनुशंसा करके मामले पर पर्दा डाल दिया है।
दरअसल हुआ ये कि गुरुवार की देर शाम मीनापुर थाना के बहबल बाजार चौक पर पुलिस लिखी एक बाइक से आया एक व्यक्ति पान दुकानदार राजदेव सहनी को शराब बेचने और इसके एवज में रुपये देने को कहना लगा। इसके बाद सभी दुकानदार गोलबंद हो गए और उक्त व्यक्ति को अपने कब्जे में लेना चाहा। किंतु, बात बिगड़ते देख कथित पुलिस कर्मी यहां से भागने में सफल हो गया। हालांकि, इस बीच स्थानीय लोगो ने उक्त पुलिसकर्मी की वीडियो क्लिप भी तैयार कर लिया था।
इसके बाद पान दुकानदार राजदेव सहनी ने फोन पर थाना अध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। इसने बाद मामले की जांच करने आये दारोगा रमाकांत सिंह से लोगो ने पूरी बात बताई और वीडियो क्लिप भी दारोगा को दिखाया। वीडियो क्लिप के आधार पर दारोगा ने उक्त व्यक्ति की पहचान होमगार्ड के जवान के रूप में कर ली है। बताया जाता है कि वह थाना के जीप का चालक है। हालांकि, दारोगा ने इसे फंसाने वाली कारवाई बता कर थाना अध्यक्ष को अपना रिपोर्ट दे दिया है। फिलहाल, इस घटना के बाद से बहबल बाजार के समीप के दुकानदारो में आक्रोश है।
This post was published on दिसम्बर 14, 2017 23:54
बिहार के सीमांचल में समाजवादियों का दुखता हुआ नब्ज क्या है। मुस्लिम बाहुल सीमांचल में… Read More
हैदराबाद क्यों बन गया है हॉट सीट KKN न्यूज ब्यूरो। हैदराबाद को हॉट सीट बनाने… Read More
चुनाव के उत्साह के बारे में लोगों के आवाज सुनें। लालू यादव के करिश्माई भाषण… Read More
हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More
Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8 Read More
किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More