मुजफ्फरपुर। एक ओर बिहार की अधिकांश नदियों का जलस्तर कम होने लगा है। वही, मुजफ्फरपुर में बांध टूटने से कई नए इलाको में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। बीती रात 11 बजे मुरौल प्रखंड की महम्मदपुर पंचायत के लालसे गांव में तिरहुत नहर का बांध टूट गया। इससे सकरा व मुरौल के इलाके में तेजी से बाढ़ का पानी फैलने लगा। एनएच-28 पर भी खतरा मंडराने लगा है।
शहर के खादी भंडार व रामबाग में भी बाढ़ की समस्या विकराल हो गई है। बीएमपी-6 से होता हुए पानी अब बेला की ओर अपना रुख कर लिया है। बाढ़ का पानी रामबाग चौड़ी, रामबाग, अमरूद बगान से बेला की ओर बढ़ने लगा है। खादी भंडार व रामबाग में नाव चलने लगी। वहां से बाढ़ के पानी का बहाव तेजी से बेला की ओर हो रहा है। बेला रोड के आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले के भी बाढ़ की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है। फैज कॉलोनी, सर सैयद कॉलोनी, अमरूद बगान, खादी भंडार, चूना भट्ठी गली, मालीघाट में सैकड़ों घरों में पानी घुस आया है।
This post was published on अगस्त 25, 2017 18:41
क्या ईवीएम हैक हो सकता है... क्या ईवीएम में कोई ऐसा डिवाइस लगा है, जिसकी… Read More
यह वीडियो होली के विशेष अवसर पर हास्य अन्दाज़ में बनाया गया है और इसका… Read More
रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या: हाल ही में, हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर धमकी… Read More
पीएम नरेन्द्र मोदी जिस कॉन्फिडेंस से अपनी चुनाव सभा में 400 पार के नारे दुहराते… Read More
क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More
बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More