मानव श्रृंखला से बनेगा इतिहास

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। बिहार एक बार फिर नया इतिहास रचने जा रहा है। कुढ़नी बीडीओ हरिमोहन कुमार ने मानव श्रृंखला से एक दिन पहले की शनिवार की सुबह प्रखंड के सभी कर्मचारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व आम जनता से अपील करते हुए कहा कि दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।

बीडीओ ने कहा कि अब सरकार दहेज प्रथा व बाल विवाह को जड़ से मिटाने के लिये प्रतिबद्ध है। कारण यह है कि बाल विवाह की चंगुल में जाने वाली लड़कियां शादी के बाद कई गम्भीर रोगों से लड़ते हुये मौत के मुंह में समा जाती है। जबकि कितनी महिलाएं दहेज प्रथा की बलिवेदी पर चढ़ा दी जाती है। इस संकल्प को साकार करने के लिये 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला में बढ़ चढ़कर शामिल होने का भी संकल्प लिया गया। ताकि भविष्य में कोई बाल विवाह व दहेज प्रथा की भेंट नहीं चढ़ सके।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply