रांची खुदकुशी मामले में चौकाने वाला खुलाशा

झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना अन्तर्गत बोड़या में पिछले सप्ताह गृह स्वामी दीपक झा सहित परिवार के सात लोगों के द्वारा खुदकुशी कर लेने के मामले में चौकाने वाला खुलाशा हुआ है। पुलिस के द्वारा की गई शुरुआती जांच में खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। परिवार पैसे की परेशानी के चलते मकान का किराया भी नहीं दे पा रहा था। हालांकि अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है। किंतु, पुलिस के द्वारा की जा रही प्रारंभिक जांच में यह मामला खुदकुशी का ही प्रतीत होता है।
खुदकुशी करने वाले पांच वयस्क व दो बच्चे
बतातें चलें कि खुदकुशी करने वालों में पांच वयस्क और दो बच्चे भी शामिल हैं। बहरहाल, पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की छनबीन विस्तार से तफ्तीश कर रही है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस बीच एसएसपी शुरुआती जांच के बाद परिवार की आर्थिक तंगी को खुदकुशी का कारण बताया है।
दो महीने में तीसरी घटना
दो महीना पहले नई दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगो ने खुदकुशी करके पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। इसके बाद पिछले महीने ही झारखंड के हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगो ने खुदकुशी कर ली और अब झारखंड के ही रांची में एक ही परिवार के 7 लोगो की खुदकुशी के बाद लोग नि:शब्द है। जानकारी के अनुसार रांची में खुदकुशी करने वाला परिवार दीपक झा का था। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे और पिछले कुछ महीने से बेरोजगार हो चुकें थे। नतीजा, उनकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी। खुदकुशी करने वालों में दीपक झा, उनकी पत्‍नी, माता-पिता और दो बच्‍चे शामिल हैं।

KKN Live के इस पेज को फॉलो कर लें और सीधे हमारे न्यूज वेबसाइट पर आने के लिए KKN Live का एप डाउनलोड कर लें।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।