सऊदी अरब के महिलाओं को मिली कार चलाने की आजादी

सऊदी अरब। सऊदी अरब में महिलाओं को अब कार चलाने की आजादी मिल गई। लिहाजा, सऊदी अरब में आज का दिन महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया है।

इसी के साथ अरब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला यह दुनिया का अंतिम देश बन गया है। इसी के साथ अब यहां की सड़कों पर महिलाएं कार दौड़ाते हुए नजर आने लगी है।
बतातें चलें कि वर्ष 1990 में जब पहली बार जब अरब में ड्राइविंग कैंपेन चला था तो रियाद में कुछ महिलाओं ने कार चलाई थी। जिसके बाद इन महिलाओं को नौकरी से निकाल दिया गया था साथ ही जेल भी जाना पड़ा था। वहीं एक साल तक इनके विदेश यात्रा पर भी बैन लग गया था।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply