पीएम ने दुनिया में लहराया भारत का परचम

“देश, दुनिया की सभी खबरो का अपडेट पढ़ने के लिए प्लेस्टोर से KKN Live का न्यूज एप डाउनलोड कर सकतें हैं…”

मुजफ्फरपुर। दुनिया में भारत का परचम लहराये और भारत एक समृद्धशाली देश बने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यही सपना है और इसे हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। ये बातें मीनापुर के यदुभगत किसान महाविद्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय ने कही।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि इसके लिए बूथस्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना होगा। किसानों की समस्या पर बोलते हुए कहा कि 30 फीसदी फसल नुकसान होने पर भी मुआवजा देने का केन्द्र ने प्रावधान किया है। अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए श्री राय ने कहा कि भाजपा ने जितना चार वर्षो में काम किया कांग्रेस ने उतना 60 वर्षों में नहीं किया।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सर्वोच्च प्रदर्शन कर लोकसभा व विधानसभा का चुनाव जीतना है। वही, पूर्व विधायक विनय सिंह ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है जिसको मां के रूप में समझा जाता है और यही हमारा राष्ट्रवाद है।
सभा की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने किया और संचालन पूर्व मुखिया योगेन्द्र चौधरी ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु गुप्ता ने किया। सभा को प्रदेश महामंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी, जिला अध्यक्ष रामसुरत राय, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्र विस्तारक राम प्रवेश ठाकुर ने संबोधित किया। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, हामिद रजा टुन्ना, गणेश ठाकुर शास्त्री, विपिन कुमार सिंह, धरमपाल सिंह, बिन्देशवर सहनी, तेज नारायण शर्मा, मणिशंकर शाही, अवधेश श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, राज कुमार शर्मा, रमेश गुप्ता व धर्मेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply