Entertainment

और जिंदगी की दास्तां सुनाते हुए भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सेट पर ही भावुक हो गए। मौका था टीवी के हिट शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन दस की शूटिंग का। शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने 2000 में शुरू हुए केबीसी के सफर के बारे में जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने शो की पुरानी यादों को ताजा करते हुए खुद ही भावुक हो गए।

क्या कहा महानायक ने

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि केबीसी सीजन 10 की शूटिंग का पहला दिन है। यह सिलसिला पिछले 18 साल से जारी है। कहा कि अभी भी शूटिंग के पहले दिन नर्वसनेस महसूस हो रही है। कहा कि टीवी के इस शो के साथ इतने लोगों के सपने जुड़े होते हैं। इसके अलावा अमिताभ ने कहा कि केबीसी के सेट पर अपने ही देश के ऐसे लोगों से मिलना हुआ, जिन्होंने जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा संघर्ष करते हुए बिताया है।

ऑखों से निकल पड़ता है आंसू

अनिताभ ने कहा कि लोगों की कड़ी मेहनत और जिंदगी की दास्तां सुनकर आंखों से आंसू रुक नहीं पाते है। इसके साथ ही मन को कहीं न कहीं ये खुशी भी मिलती है कि लोग अपने सपनों को पाने के लिए कितने मेहनतकश और आशावादी हैं। केबीसी सिर्फ क्विज शो नहीं बल्कि लोगों के सपनों को पूरा करने का एक बढ़िया जरिया भी है। शो के कॉन्सेप्ट से मन को खुशी मिलती है, क्योंकि इससे लोगों में आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हॉट सीट पर आकर अपने सपनों को उड़ान देकर उन्हें लोगों को पूरा करते देख काफी अच्छा लगता है।

 

This post was published on अगस्त 22, 2018 21:03

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024
  • Videos

Rohini Acharya : मुझे लग रहा है की मैं अपने मायके आ गई हूँ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More

अप्रैल 11, 2024
  • Politics

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार सौ नहीं बल्कि चार हजार पार कराने का क्यों किया दावा

चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More

अप्रैल 10, 2024
  • Videos

Vaishali में होगा घमासान…परिणाम चौकाने वाला हो सकता है

Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More

अप्रैल 10, 2024