Muzaffarpur

कैश वैन से 52 लाख की लूट, गार्ड को मारी गोली

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले अन्तर्गत जैतपुर ओपी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशो ने गार्ड को गोली मार कर कैश वैन से 52 लाख रुपये नकद लूट लिए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी गार्ड को बैरिया स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।

दिन के उजाले में दिया घटना को अंजाम

घटना जैतपुर ओपी के नयागांव टोल प्लाजा के समीप की है। गुरुवार की सुबह करीब सवा 11 बजे हथियार से लैस आठ अपराधियों ने कार से कैश वैन को घेरकर 52 लाख रुपये लूट लिए और कैश वैन पर सवार गार्ड को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी

जख्मी गार्ड

गार्ड का नाम राम विनोद सिंह है और वह बरुराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का रहने वाला है। राम विनोद सिंह को दो गोली लगी है। बदमाशो ने कैश वैन का पिछला शीशा तोड़कर कैश बॉक्स लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी छपरा की ओर भाग निकले।

जांच में जुटी है पुलिस

घटना को लेकर लोगो में आक्रोश है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर, सरैया और करजा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर एसपी अभियान विमलेश चन्द्र झा और एसडीपीओ सरैया डॉ. शंकर कुमार झा घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटें हैं। बताया जाता है कि अपराधियों ने एक दर्जन राउंड गोलियां दागी है। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखा मिला है। जो, पिस्टल की बताई जा रही है।

This post was published on नवम्बर 22, 2018 17:59

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024
  • Videos

Rohini Acharya : मुझे लग रहा है की मैं अपने मायके आ गई हूँ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More

अप्रैल 11, 2024
  • Politics

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार सौ नहीं बल्कि चार हजार पार कराने का क्यों किया दावा

चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More

अप्रैल 10, 2024
  • Videos

Vaishali में होगा घमासान…परिणाम चौकाने वाला हो सकता है

Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More

अप्रैल 10, 2024