लूट के दौरान डाक्टर दंपत्ति को चाकुओ से गोदा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में अपराधी बेलगाम हो चुकें हैं। आय रोज हो रही वारदात थमने का नाम ही नहीं लें रहा है। मौजूद घटना शहर के चिकित्सक से जुड़ा है। बीती रात शहर से सटे एनएच-28 के समीप कांटी थाना के टरमा गांव में अपराधियों ने चिकित्सक डॉ. रणधीर कुमार के घर पर धावा बोल कर बदमाशो ने लाखो की संपत्ति लूट ली है और जाते समय उन्हीं के जीप पर सारा सामान लेकर आराम से चले गये।

घटना, रविवार की देर रात करीब 2.30 बजे की है। आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने डॉ. रणधीर कुमार के आवास पर हमला कर दिया। हथियारबंद अपराधियों ने घर मे जमकर लूटपाट की। डॉक्टर दम्पति के साथ मारपीट किया। दोनों को चाकू भी गोद दिया। फिलहाल दोनों एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वारदात की सूचना मिलने पर कांटी थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी डॉक्टर रणधीर कुमार की जीप पर समान लादकर भागे निकले। बता दे कि डॉक्टर रणधीर का क्लिनिक भी इसी मकान में है। इसमें वह परिवार के साथ रहते हैं।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।