नीतीश ने दिया सत्ता में भागीदारी का अधिकार: राजगीर

Featured Video Play Icon

बिहार पंचायती राज एक्ट में आरक्षण देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति को सत्ता में भागीदारी का जो मौका दिया, उसे झुठलाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। यें बातें कहीं हैं राजद नेता और मीनापुर के पूर्व प्रमुख राजगीर राम ने। केकेएन लाइव के ‘इनसे मिलिए’ सेगमेंट पूर्व प्रमुख राजगीर राम ने खुल कर अपनी बातें कहीं। श्री राम ने कहा कि बेशक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री रहते हुए बेजुबानो को जुबान दी। पर, अधिकार तो नीतीश कुमार ने ही दिया। शिक्षा में व्याप्त फर्जीवाड़ा हो या पार्टी के भीतर की हलचल। विधायक मुन्ना यादव से रिश्ते की कशमकश हो भाजपा नेता अजय कुमार के राजनीतिक भविष्य का अनुमान। पूर्व प्रमुख राजगीर राम ने सभी विषयो पर खुल कर अपनी बातें रखी। देखिए, इस रिपोर्ट में…

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply